Complaint against Tata Motors
Pramod
Bhopal · filed 22d ago
Type
Service Deficiency
Place
भोपाल
Published
27 August 2026
Complaint Details
महोदय, यह शिकायत टाटा टियागो ई.वी. नंबर MP 04 YN 4376 के सन्दर्भ में है जिसका मैं दूसरा मालिक हूं। यह गाड़ी पहले मालिक के द्वारा दिनांक 31 जुलाई 2023 को गर्वे कार्स प्राइवेट लिमिटेड, वाकेवाडी, पुणे के यहां बुकिंग कराई गई थी और उसके पश्चात यह गाड़ी टाटा कैपिटल फाइनेंस सर्विसेज लिमिटेड, पता टावर A-1101, पेनिनसुला बिजनेस पार्क लोअर परेल, सब अर्बन, मुंबई पिन कोड 400013 के द्वारा फाइनेंस की गई थी। दिनांक 25 अगस्त 2023 को इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन हुआ था एवं दिनांक 26 अगस्त 2023 को यह गाड़ी पहले मालिक श्री अशोक कुमार मिश्रा को प्रदान (deliver) की गई थी। गाड़ी का पहला रजिस्ट्रेशन नंबर पिंपरी चिंचवड़ पुणे पंजीयन कार्यालय में MH12KW7808 था। मैंने श्री अशोक कुमार मिश्रा से यह गाड़ी खरीद कर मध्य प्रदेश के भोपाल परिवहन कार्यालय में पंजीकृत कर ली थी। भोपाल में इस समय पंजीयन नंबर MP04 YN 4376 है। दिनांक 03 जुलाई 2026 को मेरी गाड़ी के एयर कंडीशनर ने ठंडा करना बंद कर दिया अतः मैं दिनांक 6 जुलाई 2023 को वरेण्यम टाटा के सर्विस सेंटर नर्मदा पुरम रोड, मिसरोद, भोपाल (म. प्र.) पर जाकर गाड़ी को चेक कराया जिसमें गाड़ी की ए.सी. कंप्रेसर एक खराब होने की बात बताई गई। ए.सी. कंप्रेसर की वारंटी 3 साल के लिए है अतः गाड़ी की वारंटी डिलीवरी डेट 26 अगस्त 2023 से 25 अगस्त 2026 तक की होनी चाहिए थी। किंतु सर्विस सेंटर द्वारा यह कहा गया कि वाहन की वारंटी दिनांक 31 जुलाई 2023 (बुकिंग डेट) से ही प्रारंभ हो चुकी है। अतः उनके अनुसार वाहन की वारंटी दिनांक 30 जून 2026 को समाप्त हो चुकी है। इसी आधार पर वाहन के AC कंप्रेसर की खराबी को वारंटी के अंतर्गत सुधारने से मना कर दिया गया। सुधारने का अनुमानित खर्च रु.66000 बताया गया है।
No comments yet. Be the first to share your experience or advice.
This is a consumer-submitted allegation and has not been independently verified by Legal Connect India Service LLP. If you are the named business and wish to respond or request a review, contact helpdesk@legalconnect.help.
Free legal guides related to this complaint — the law, what you can claim, and the process.
my mobile has been continuously restarting immediately following the Android software update
motrola · talegon dabhade
No response for warranty despite multiple attemps to reach them.
Go Boult · Chennai
Company can't provide me the spare part
Bajaj auto · Durgapur
Water purifier service
Livpursmart · Hyderabad