Complaint against Purvanchal Vidyut Vitaran Nigam Ltd
raunak
ATARSUIYA · filed 15d ago
Type
Other
Place
prayagraj
Published
3 September 2026
Complaint Details
महोदय, सविनय निवेदन है कि मैं (कुसुम जायसवाल )पता 698/313 ए मीरापुर प्रयागराज की निवासी हूँ। मेरे घर पर लगा बिजली कनेक्शन आपके विभाग के अंतर्गत आता है। मेरा उपभोक्ता खाता विवरण निम्नलिखित है:(अकाउंट /Account No. [protected]), मीटर संख्या (Meter Serial No. GP6761201.) और मीटर IMEI no. [protected]) पिछले कुछ समय से मेरे घर का बिजली मीटर सामान्य से बहुत अधिक तेज गति से चल रहा है, जबकि हमारे घर में बिजली की खपत सामान्य दिनों जैसी ही है। मीटर की इस तेज गति के कारण इस माह (25-07-2026 से 21.08.2026) का बिजली बिल ₹ 5934/-(पञ्च हजार नो सौ चौतिश रूपये ) आया है, जो हमारे सामान्य बिल की तुलना में बहुत अधिक है। मैंने इसी महिने 09.08.2026 को अपने पुराने बिल का भुगतान रु -1548/-(एक हजार पञ्च सौ अड़तालीस रुपया ) जमा किया था |उसके बाद भी मेरा इतना बिजली का बिल आया गया |22.08.2026 को मैंने SDO कल्याणी देवी पॉवर हाउस को एप्लीकेशन दिया है पर उन्होंने मेरी कोई बात नहीं सुनी और बोला की आप ने इतनी बिजली उपयोग्य किय होगी | फिर मैंने IGRS में एक कंप्लेंट डाली जिसका न०[protected] यहाँ है ,कंप्लेंट डालने के एक हफ्ता बाद(01.09.2026) को बिजली विभाग के एक कर्मचारी आया ओर उसने चेक करने के बाद बोला की आप का मीटर सही है ये सब गड़बड़ी सोलर पैनल की है आप उनको बुलवा के दिखवा लीजिये,फिर उसी दिन मैंने सोलर पैनल वाले को भी बुलाया पर उसने ये कहा की मेरा पैनल सही है गड़बड़ी बिजली विभाग की है अब इन दोनों के बीच में एक उपभोक्ता परेशान हो रहा है |अब मुझे ये समझ में नहीं आ रहा है की मैं क्या करू | अतः आपसे विनम्र निवेदन है की मेरे घर पर लगे मीटर की तकनीकी जांच करवाएं और यदि मीटर में कोई तकनीकी खराबी है तो इसे बदलवाने या ठीक करवाने की कृपा करें। और साथ ही साथ अगर सोलर पैनल की गड़बड़ी हो तो उसको भी बदलवाने की कृपा करे (सोलर पैनल जिस कंपनी ने लगाया है उसका नाम R.k. Enterprises पता 253/A मीरापुर प्रयागराज, GSTIN: 09BJPPS2242K1ZN) अगर इसमें सोलर वाले की गलती हो तो उसके खिलाफ उचित कारवाही करने की कृपा करे | उपभोक्ता रौनक जयसवाल C/o कुसुम जयसवाल पता 698/313 A मीरापुर प्रयागराज मोबाइल न० [protected],[protected]
No comments yet. Be the first to share your experience or advice.
This is a consumer-submitted allegation and has not been independently verified by Legal Connect India Service LLP. If you are the named business and wish to respond or request a review, contact helpdesk@legalconnect.help.