This case has been closed.
Neha
Delhi · filed 15d ago
Type
Service Deficiency
Place
Delhi
Published
24 October 2026
Complaint Details
मुझे ३ धाम की ट्रिप- केदारनाथ, badrinath aur tungnath की डील ऑफर की थी 22000 rupe मे जिसमे कॉर्डिनेटर की गलती की वजह से तुंगनाथ नही ले जाया गया और पैसा रिफंड नही किया गया और स्टाफ ने कॉल पर बतमीज़ी की क्यूंकि मूझे आख़िरी मोमेंट पर दूसरे व्हीकल में शिफ़्ट करने के लिये कहा जा रा था जिसके लिए मैं रेडी नहीं हूँ. ट्रिप 19 oct 2026 को शुरू हुई थी, jisme 6500 की एडवांस पेमेंट की गई थी, और 15500 की पेमेंट ट्रिप शुरू होने से पहले 19 oct को की गई थी, जिसमे मुझे बताया गया था की मेरी ट्रिप में केवल वही लोग होंगे जो तीनो जगह जाएँगे. ट्रिप शुरू होने के बाद पता चला जब सबने अपनी जानकारी दी की ट्रिप में दो धाम और 6-7 पैसेंजर तुंगनाथ धाम वाले भी है। इसकी जानकारी कॉर्डिनेटर- Tanya को उसी वक़्त दी गई थी और उसने कहा था की उसके पास दो धाम का अपडेट है, बाकी वो पता कर के बतायेगी। केदारनाथ की यात्रा ख़त्म होने कि बाद 22 oct 2026 को मैंने कॉर्डिनेटर से पूछा तुंगनाथ यात्रा के बारे में (whatsapp chat per), जिस पर उसने मुझे journify trip से बात करने को कहा, सेल्स एग्जीक्यूटिव- Adarsh ([protected])से मैंने बात की और उसने मुझे को रिस्पांस नहीं दिया। अगले दिन मेरे पास किसी और एग्जीक्यूटिव- Akakanksh/ Deepanshu Jha- [protected] का कॉल आता है journify trip से और मेरे फ़ोन के थ्रू उसने Tanya (mobile no [protected]) से बात की और मुझे कहा गया की गाड़ी तुंगनाथ जाएगी (जब हम बद्रीनाथ की और प्रस्थान कर रहे थे)। मैं इस बात से संतुष्ट थी, 24 oct को मेरी बद्रीनाथ यात्रा ख़त्म हुई और मैंने Tanya से तुंगनाथ के बारे में पूछा, उसने मुझसे कहा की वो नहीं हो पाएगा, जिस पर मैंने पैसे रिफंड करने के लिए कहा उसने इस पर कोई सहमति नी दी और कुछ देर बाद गाड़ी का ड्राइवर- रवि बीच में पड़ता है और कहता है मैडम हम आपको दूसरी गाड़ी में बैठा देंगे जिस पर मेरी सहमति नहीं थी क्यूँकि मुझे नहीं बताया गया था कि मेरी गाड़ी लास्ट मोमेंट पर चेंज कर दी थी जाएगी, ना ही मेरे पास दूसरे व्हीकल की कोई डिटेल साँझा की गई थी. कुछ देर बाद, होटल से जब हम चेक आउट कर रहे थे तब मेरे पास journify trip के उसी एग्जीक्यूटिव का कॉल आता है, जिस से मेरी एक दिन पहले बात हुई थी, उसके बाद कांफ्रेंस कॉल पर ड्राइवर, आकांक्ष पहले से ही थे और ये लोग मुझे मिल के फोर्स कर रहे थे की व्हीकल चेंज करो, मेरे लिए किसी नए शहर में लास्ट मोमेंट पर इतना बड़ा बदलाव स्वीकार करना संभव नहीं था क्यूँकि मुजे एक दिन पहले तक यही बोला जा रहा था की मुझे तुंगनाथ भेजा जाएगा। कॉल पर रहे एग्जीक्यूटिव ने मेरे साथ बतमीज़ी की ये बोल कर जो करना है करलो, घूमने से मतलब होना चाहिए व्हीकल से नहीं, जो की पूर्णता ग़लत था। कृपया इस मामले की जाँच करे और मुझे मेरा पैसा वापस दिलाए
No comments yet. Be the first to share your experience or advice.
This is a consumer-submitted allegation and has not been independently verified by Legal Connect India Service LLP. If you are the named business and wish to respond or request a review, contact helpdesk@legalconnect.help.
Free legal guides related to this complaint — the law, what you can claim, and the process.