Complaint against NXT MILE MOBILITY
Anish
Noida sector 59 · filed 1h ago
Type
Refund Denied
Place
Noida sector 63
Published
19 September 2026
Complaint Details
मैंने दिनांक 26 जून 2026 को NXT Mile Mobility से एक स्कूटी किराये पर ली थी। स्कूटी लेते समय कंपनी द्वारा मुझसे ₹4,500 सुरक्षा राशि (Security Deposit) जमा कराई गई थी। कंपनी द्वारा बताया गया था कि स्कूटी वापस करने के बाद मेरी सुरक्षा राशि वापस कर दी जाएगी। मैंने दिनांक 25 जुलाई 2026 को स्कूटी कंपनी को वापस कर दी थी। स्कूटी वापस किए हुए लगभग 2 महीने हो चुके हैं, लेकिन मेरी ₹4,500 की सुरक्षा राशि अभी तक वापस नहीं की गई है। मैंने कई बार NXT Mile Mobility से संपर्क करके अपनी सुरक्षा राशि वापस मांगी, लेकिन कंपनी द्वारा मेरा पैसा वापस नहीं किया जा रहा है। कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा यह भी कहा गया कि “जो करना है कर लो, पैसा वापस नहीं होगा।” मेरे पास ₹4,500 सुरक्षा राशि जमा करने का भुगतान प्रमाण तथा स्कूटी वापस करने से संबंधित आवश्यक प्रमाण उपलब्ध हैं। अतः मैं माननीय उपभोक्ता आयोग से अनुरोध करता हूँ कि NXT Mile Mobility को मेरी ₹4,500 की सुरक्षा राशि वापस करने तथा मुझे हुई आर्थिक परेशानी और मानसिक असुविधा के लिए उचित क्षतिपूर्ति एवं शिकायत में हुए उचित खर्च की भरपाई करने का निर्देश दिया जाए।
No comments yet. Be the first to share your experience or advice.
This is a consumer-submitted allegation and has not been independently verified by Legal Connect India Service LLP. If you are the named business and wish to respond or request a review, contact helpdesk@legalconnect.help.
Free legal guides related to this complaint — the law, what you can claim, and the process.