Complaint against Bank
Priyanka
Agra · filed 9m ago
Type
Other
Place
Agra
Published
13 November 2026
Complaint Details
मैंने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नीलामी के माध्यम से मकान संख्या EWS H-307, कालिंदी विहार, आगरा खरीदा है। बैंक संपत्ति आईडी UBINLUCAGR7413 तथा नीलामी आईडी 282371 है। मैंने नीलामी की पूरी राशि जमा कर दी है और बैंक द्वारा मेरे पक्ष में Sale Certificate भी जारी कर दिया गया है। इसके बावजूद बैंक आज तक मुझे संपत्ति का भौतिक कब्जा नहीं दिला पाया है। मैंने 23 जुलाई 2026 को बैंक में लिखित आवेदन दिया ADM द्वारा कब्जा दिलाने का आदेश जारी होने के बावजूद पुलिस सहायता से भी कब्जा नहीं मिल सका। बैंक और प्रशासन के स्तर पर कई बार प्रयास किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। बैंक द्वारा अब तक कब्जा दिलाने की कोई निश्चित तारीख या समय-सीमा लिखित रूप में नहीं दी गई है। मैंने बैंक को संपूर्ण भुगतान कर दिया है, इसलिए अपनी खरीदी गई संपत्ति का वास्तविक एवं भौतिक कब्जा प्राप्त करना चाहती हूँ। मेरी मांग है कि बैंक तत्काल प्रभावी कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई करे, ADM के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करे तथा आवश्यक पुलिस सहायता के समन्वय से भौतिक कब्जा दिलाने की निश्चित तारीख लिखित रूप में उपलब्ध कराए। बैंक की निष्क्रियता के कारण मुझे आर्थिक एवं मानसिक परेशानी हो रही है।
No comments yet. Be the first to share your experience or advice.
This is a consumer-submitted allegation and has not been independently verified by Legal Connect India Service LLP. If you are the named business and wish to respond or request a review, contact helpdesk@legalconnect.help.
Free legal guides related to this complaint — the law, what you can claim, and the process.